फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Students of Dharma Devi Inter College hit the target accurately

Kaushambi News: धर्मा देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लगाया अचूक निशाना

Fri, 06 Oct 2023 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 06 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Students of Dharma Devi Inter College hit the target accurately
मंझनपुर। धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन-कनवार में शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों की 25वीं जनपदीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें मेजबान विद्यालय धर्मा देवी का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ शैलेश मिश्र रायफल शूटिंग रेंज का फीता काटकर किया।
विज्ञापन


सब जूनियर बालिका वर्ग रायफल (अंडर-14) में धर्मा देवी की शिखा वर्मा धर्मा ने प्रथम और पलक जायसवाल ने द्वितीय तथा धनपत्ती देवी श्याम नारायण थुलगुला की चित्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग (अंडर-17) में धर्मा देवी की मधु देवी को प्रथम, रेशमा देवी को द्वितीय तथा धनपत्ती देवी की आरुषी सक्सेना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


इसी तरह सीनियर बालिका वर्ग (अंडर-19) में धनपत्ति देवी की साक्षी देवी प्रथम, आकांक्षा सक्सेना द्वितीय एवं धर्मा देवी की पिंकी देवी तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालिका वर्ग (अंडर-14) पिस्टल में धर्मा देवी की गरिमा मिश्रा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर बालिका पिस्टल (अंडर-17) में धर्मा देवी की नीलू कुशवाहा, रुषमा देवी तथा सोनाली निर्मल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालक राइफल (अंडर-19) में धर्मा देवी के राजवर्धन सिंह पहले, राजकीय आश्रम पद्धति ककोढ़ा के आजाद दूसरे और शिवम विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जूनियर बालक रायफल (अंडर-14) में धर्मा देवी के दिव्यांशु सिंह पहले, राजकीय आश्रम पद्धति ककोढ़ा के मोहित दूसरे और आदित्य कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक रायफल(अंडर-17) में धर्मा देवी के यश जायसवाल, सिद्धार्थ कुमार दिवाकर तथा मनीष कुमार वाल्मीकि ने पहले तीनों स्थानों पर कब्जा किया। सीनियर बालिका पिस्टल(अंडर-19) में धर्मा देवी की महक, रचना,तथा अमिता सिंह क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।


इस मौके पर लाल बहादुर मिश्र, महेंद्र सिंह, श्याम लाल, चंद्र भूषण पांडेय, शिव प्रकाश राजपूत, दिनेश कुमार, प्रशांत त्रिपाठी,अमित त्रिपाठी, शुभनेत्र कुमार, कु.जागृति सिंह, शतेंद्र कुमार, रामचंद्र, ललित कुमार, धनवंतरि, पुनीत अग्रहरि आदि शिक्षक एवं समस्त प्रतिभागी छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें। प्रतियोगिता का संचालन रमाशंकर सिंह ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी एवं प्रबंधक रामसुभग त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed