{"_id":"5ce44f9fbdec220764028f6b","slug":"students-learnt-about-self-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने सीखा आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने सीखा आत्मरक्षा के गुर
Wed, 22 May 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूद्रा ग्रुप ऑफ फाउंडेशन के तत्वाधान में मंगलवार को एमएस इंटर कॉलेज बजहा में समर कैंप का आयोजन किया गया। आयोजन में स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों को ब्लैक बेल्ट से नवाजे गए रवि सोनकर ने जूडो के टिप्स दिए।
विज्ञापन
एमएस इंटर कॉलेज में कार्यक्रम की शुरूआत प्रिंसपल योगमाया ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद कोरियोग्राफर संदीप कुमार की देखरेख में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। बच्चों का ग्रुप डांस और सोलो सांग सुन दर्शक और अभिभावक ताली पीटने से खुद को रोक नहीं सके। बच्चों को आत्म रक्षा के लिए जूडो-कराटे के टिप्स दिए गए। समापन अवसर पर प्रिंसपल योगमाया ने आए हुए लोगों के प्रति अभार जताया। कहा कि ऐसे आयोजनों के होने से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं में निखार आता है। इस मौके पर शिक्षक गिरजेश नरायण पांडेय, सुषमा, रश्मि, जसवंत, अनुराधा, प्रियंका, गीता, सुनीता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन