फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Student abducted from college gate in Pipri

पिपरी में कॉलेज के गेट से छात्रा का अपहरण

Thu, 26 Sep 2019 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Student abducted from college gate in Pipri
पिपरी में कॉलेज के गेट से छात्रा का अपहरण
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर बोलेरो सवारों ने दिया वारदात को अंजाम
दूसरे दिन लौटी घर, पुलिस ने कहा- संदिग्ध है मामला
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ स्थित एक कॉलेज के गेट से दिनदहाड़े मंगलवार को एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। बोलेरो सवारों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया। प्रतापगढ़ में आरोपियों के चंगुल से छूटी छात्रा बुधवार सुबह घर पहुंच गई। पिता ने बेटी को अगवा किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

चायल कस्बे के नईम मियां का पूरा मोहल्ला निवासी रमा सरोज पीडब्लूडी विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। इनकी 18 वर्षीय बेटी कविता तिल्हापुर मोड़ स्थित एक डिग्री कालेज में स्नातक की छात्रा है। मंगलवार को कविता कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम तक नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू कर दी। बुधवार सुबह छात्रा खुद ही घर आ गई। पूछताछ में उसने बताया कि कॉलेज के गेट से नशीला पदार्थ सुंघाकर बोलेरो सवारों ने उसका अपहरण कर लिया था। दो घंटे बाद होश आया तो प्रतापगढ़ शहर में जाम लगे होने के कारण गाड़ी खड़ी होने पर वह शोर मचाने लगी। इस पर बोलेरो सवार उसे उतारकर फरार हो गए। इसके बाद छात्रा किसी तरह आम नागरिकों से मदद लेकर घर पहुंची। पीड़ित छात्रा ने अपहर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद परिवार वालों को फोन क्यों नहीं किया ? कॉलेज के गेट पर इतनी भीड़ होती है तो घटना कैसे हो गई और किसी ने देखा क्यों नहीं ? यह तमाम सवाल पूूरी घटना को संदिग्ध होने की ओर इशारा कर रहे हैं। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि प्रकरण संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed