फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Streets and neighborhoods in darkness... light oblivious.

Kaushambi News: अंधेरे में गली-मोहल्ले...रोशनी बेखबर

Fri, 09 Oct 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Streets and neighborhoods in darkness... light oblivious.
सचिन कुमार निर्मल
नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में लगी ज्यादातर स्ट्रीट लाइट खराब हैं। कई स्थानों पर तो लंबे समय से बंद पड़ी हैं। शाम होते ही सड़कों और गलियों में अंधेरा छा जाता है। नवरात्र और दशहरा जैसे बड़े त्योहार नजदीक हैं। बाजारों, मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर रात में आवाजाही बढ़ेगी। पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन


मंझनपुर : ओसा और भरवारी में कई जगह समस्या

मंझनपुर में चौराहे से ओसा तक एक तरफ की स्ट्रीट लाइट बंद हैं। सिराथू मार्ग पर चक नगर द्वितीय के कोर्रो मोड़ के पास चार-पांच लाइट नहीं जल रही हैं। भरवारी में कोखराज मुख्य मार्ग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमरूपुर तक करीब दो महीने से लाइट बंद हैं। टीकरडीह बाजार, पंचम पाल के घर के पास, टिकरी डेरा, सांई का पूरा जाने वाले रास्ते, प्राथमिक विद्यालय टीकरडीह और बैरहना में हाईमास्ट लाइट भी बंद है।
विज्ञापन

चायल : मुख्य मार्ग और सीएचसी रोड अंधेरे में
मनौरी और तिल्हापुर मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर दर्जनभर से अधिक स्ट्रीट लाइट खराब हैं। सीएचसी चायल जाने वाले मार्ग पर भी करीब आधा दर्जन लाइट बंद हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। पश्चिम शरीरा के वार्ड दो पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में करीब 30 लाइट खराब हैं। चरवा के वार्ड पांच सुभाष चंद्र बोस नगर के तिराहा मार्ग पर लगा हाईमास्ट भी करीब एक वर्ष से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराय अकिल : एक साल में 6.50 लाख मरम्मत पर खर्च
नगर पंचायत के 13 वार्डों में 992 स्ट्रीट लाइट लगी हैं, जिनमें 850 जल रही हैं। वार्ड छह भगौतीगंज और वार्ड सात गांधी नगर में लाइट खराब हैं, जिनकी मरम्मत चल रही है। ईओ अंशुमान सिंह ने बताया कि पिछले एक वर्ष में मरम्मत पर करीब साढ़े छह लाख रुपये खर्च हुए हैं। नवरात्र से पहले सभी लाइट दुरुस्त करा दी जाएंगी है।
इनका कहना है...
मेरी दुकान सिराथू रोड पर है। सड़क किनारे लगी चार-पांच स्ट्रीट लाइट महीनों से खराब हैं। रात में अंधेरा रहने से हादसे का खतरा बना रहता है। प्रमुख मार्ग होने के कारण लाइट जल्द ठीक होनी चाहिए।
- जाहिद खान, दुकानदार, मंझनपुर

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास ओसा जाने वाले मार्ग के एक तरफ की लाइट खराब हैं। रात में अस्पताल जाने वाले मरीजों को सड़क पार करना पड़ता है। अंधेरे के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
- सचिन कुमार, दुकानदार, मंझनपुर

वार्ड नंबर पांच के दशरथपुर से बिसारा तक और हीरो बाइक एजेंसी से गेस्ट हाउस तक लगी स्ट्रीट लाइट करीब तीन महीने से नहीं जल रही हैं। रात में अंधेरे के कारण लोगों को परेशानी होती है।

- मान सिंह मौर्य,गिरसा, भरवारी

वर्जन::
बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्ट्रीट लाइट प्रभावित होती हैं। नगर पालिका और नगर पंचायतों को अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर स्ट्रीट लाइट के खंभों को बिजली देने के निर्देश दिए गए हैं।
- शामिल प्रभाकर, एडीएम वित्त

सचिन कुमार निर्मल

सचिन कुमार निर्मल

सचिन कुमार निर्मल

सचिन कुमार निर्मल

सचिन कुमार निर्मल

सचिन कुमार निर्मल

सचिन कुमार निर्मल

सचिन कुमार निर्मल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed