{"_id":"64c95f4c55a1c179a002e286","slug":"stopped-salary-of-10-teachers-and-education-friends-found-missing-from-duty-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-1755-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ड्यूटी से गायब मिले 10 शिक्षक व शिक्षामित्रों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ड्यूटी से गायब मिले 10 शिक्षक व शिक्षामित्रों का रोका वेतन
Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। तमाम सख्ती के बावजूद परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की आदतों में बदलाव नहीं हो रहा है। मंगलवार को इसकी बानगी दिखी। बेसिक शिक्षा विभाग के औचक निरीक्षण में चार विद्यालय के दस शिक्षक और शिक्षामित्र ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने इनका एक दिन का वेतन अथवा मानदेय अगले आदेश तक के लिए रोक दिया है।
परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन की हकीकत खंगालने के लिए बीएसए ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों की आठ टीमों ने सदर ब्लॉक के 40 विद्यालयों का निरीक्षण कराया। इस दौरान पांच स्कूल के 10 शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। जिला मुख्यालय से सटे ओसा और भेलखा गांव के दो विद्यालय ऐसे मिले जहां क्रमश: चार और तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। शिक्षकों की गैरहाजिरी के चलते इन विद्यालयों में अव्यवस्था दिखी। पठन-पाठन का कोई माहौल ही नहीं मिला।