फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Stopped from using mobile phone and bathing in river, teenager hangs himself to death

Kaushambi News: मोबाइल और नदी में नहाने से रोकने पर किशोर ने फंदे से लटक कर दी जान

Sun, 07 Jun 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 07 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Stopped from using mobile phone and bathing in river, teenager hangs himself to death
जमुनापुर गांव में एक किशोर को मां ने नदी में नहाने और ज्यादा मोबाइल फोन देखने से रोका तो उसने को फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह कई दिनों से बिना बताए गांव के पास यमुना नदी में नहाने चला जाता था और घंटों बाद घर लौटता था।
विज्ञापन


जमुनापुर गांव निवासी सुनील कुमार का बेटा नीरज (13) कक्षा सात का विद्यार्थी था। परिजन के अनुसार हाल ही में क्षेत्र में नदी और तालाबों में डूबने की घटनाओं को देखते हुए उसकी मां उसे बार-बार नदी में नहाने से मना कर रही थी। वह मोबाइल फोन पर भी काफी समय बिताता था। इस पर भी टोका गया था। वह इन बातों से नाराज था। शुक्रवार की शाम मौका पाकर उसने घर के अंदर फंदा लगा लिया। काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर धीरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की घटना है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि नदी में नहाने को लेकर उसे डांट-फटकार लगाई गई थी। प्रारंभिक जांच में इसी बात से आहत होकर आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed