फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Step son beat his mother to death with an ax handle

Kaushambi News: सौतेले बेटे ने कुल्हाड़ी के हत्थे से पीट-पीटकर मां को मार डाला

Fri, 24 Nov 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 24 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Step son beat his mother to death with an ax handle
मूरतगंज। संदीपनघाट कोतवाली इलाके के उंचवा नसीरपुर गांव में सौतेले बेटे ने कुल्हाड़ी के हत्थे से पीट-पीटकर मां को मार डाला। हत्या के बाद ईंट से सिर भी कूंचा गया। वारदात के बाद आरोपी शव के पास ही पास ही बैठा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



उंचवा नसीरपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की पहली पत्नी की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद राजेंद्र ने सरोजा देवी (55) से दूसरी शादी की। पहली पत्नी से राजेंद्र का एक बेटा धीरेंद्र (24) है। सरोजा से बच्चे नहीं थे। करीब 12 साल पहले राजेंद्र की भी मौत हो गई। इसके बाद सरोजा अपनी सौतन के बेटे धीरेंद्र को छोड़कर पठन पुरवा निवासी लल्लन के यहां रहने लगी। मां-बेटे के बीच अनबन रहती थी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार सुबह सरोजा घर आई थी। यहां मां-बेटे के बीच भूमि बेचने की बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आए धीरेंद्र ने मां के सिर पर कुल्हाड़ी के हत्थे से हमला कर दिया। हमले में खून से लथपथ होकर सरोजा जमीन पर गिरकर तड़पने लगी तो सिर पर ईंट से भी हमला किया गया। घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण, थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। धीरेंद्र को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चौकीदार की तहरीर पर दर्ज किया गया मुकदमा

मूरतगंज। सरोजा की हत्या के बाद मुकदमा दर्ज कराने वाला परिवार का कोई सदस्य नहीं बचा है। इस पर पुलिस ने ग्राम चौकीदार बिरजू लाल से तहरीर लेकर आरोपी धीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद



संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटे साथ में रहते थे। मां बुजुर्ग थी। पारिवारिक कलह के चलते बेटे ने कुल्हाड़ी के हत्थे से मां के सिर पर हमला कर दिया। अस्पताल ले जाया जा रहा था। खून ज्यादा निकल जाने के कारण मौत हो गई। परिवार में कोई सदस्य बचा नहीं है। इसलिए चौकीदार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।- समर बहादुर, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article