फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   State law system collapsed : Shastri

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : शास्त्री

Sat, 11 Jul 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 11 Jul 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
 मंझनपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। गुंडों माफियाओं का बोलबाला है। आम जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऊपर से नीचे तक लूट मची है। गरीबों, पीड़ितों की सुनने को कोई तैयार नहीं है। यह बातें पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश महामंत्री रमापति शास्त्री ने शुक्रवार को पिपरकुंडी गांव में आयोजित चौपाल में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। प्रदेश सरकार अंकुश लगाने के बजाए इन घटनाओं को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इस सरकार से गुंडों, मवालियों को छोड़  समाज का हर वर्ग आजिज है।
विज्ञापन


बिजली-पानी और मुआवजे के अभाव में किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच जा रहे हैं। व्यापारी अधिकारियों के शोषण से परेशान हैं। ऐलान किया कि यूपी में 2017 का चुनाव भाजपा प्रदेश सरकार की इन्हीं जनविरोधी नीतियों को मुद्दा बनाकर लड़ेगी। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल ने कहाकि भाजपा नेता सुरेश नागर चौधरी के चचेरे भाई की हत्या की घटना की जितनी निंदा की जाए उतना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह घटना जिले की पुलिस की असफलता का जीता जागता उदाहरण है। स्पष्ट शब्दों में कहाकि सत्ता के दबाव में पुलिस नामजद किए जाने के बाद भी हत्यारों को गिरफ्तार करने में ढिलाई कर रही है। चेतावनी दी कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मौके पर बब्बूराम द्विवेदी, आद्या प्रसाद पांडेय, लाल बहादुर, बाबूलाल सरोज, कमल सिंह कुशवाहा, संतलाल, पारस सिंह कुशवाहा, दिलीप अग्रहरि, राजेन्द्र प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed