{"_id":"68f53da189b3c06c8205d56b","slug":"sri-rams-victory-was-celebrated-during-bharat-milap-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-131566-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भरत मिलाप में हुआ श्रीराम का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भरत मिलाप में हुआ श्रीराम का जयघोष
Mon, 20 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
करारी कस्बे के मेले में निकाली गई कलात्मक चौकी। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
करारी। नगर की एतिहासिक रामलीला का शनिवार की रात भरत मिलाप व श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला के साथ समापन हो गया। इस दौरान भरत मिलाप स्थल खचाखच भरा रहा।
करारी कस्बे की रामलीला के आखिरी दिन शनिवार की रात नेता नगर मोहल्ले में हरीलाल विश्वकर्मा के दरवाजे पर एक रथ को पुष्पक विमान की तरह सजाया गया। यहां पर विश्वकर्मा परिवार ने श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी की आरती की। इसके बाद भगवान को रथ पर बैठाकर रामदल निकला। भगवान के दल में शामिल भक्त डीजे-बैंड की धुन पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते चल रहे थे।
भगवान की सवारी चौराहा होते ही नगर भ्रमण के बाद रामदल सोनारन टोला मोहल्ला स्थित भरत मिलाप स्थल पहुंचा।
वहां प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न का मिलन हुआ। चारों भाइयों का मिलन देख दर्शकों की आंखें भर आईं। रास्ते में जगह-जगह लोग रथ को रोककर भगवान की पूजा अर्चना कर रहे थे।
विज्ञापन
इसके बाद चारों भाई रामलीला मंच स्थल पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष संजय जायसवाल, रमेश चंद्र शर्मा, अशोक वर्मा, बच्चा सिंह कुशवाहा, पुष्कर जायसवाल आदि मौजूद रहे। इससे पहले 12 दिवसीय रामलीला महोत्सव के समापन पर श्रीराम लीला कमेटी ने नागरिकों के साथ पुलिस-प्रशासन का आभार जताया है। ट्रस्टी रमेश चंद्र शर्मा व अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सभी से अपेक्षित सहयोग मिला। कमेटी सभी के प्रति आभार प्रकट करती है।

करारी कस्बे के मेले में निकाली गई कलात्मक चौकी। संवाद- फोटो : अमर उजाला