फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP's Pushpendra Saroj overtakes in election expenditure

Kaushambi News: चुनावी खर्च में आगे निकल गए सपा के पुष्पेंद्र सरोज

Mon, 20 May 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 20 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
SP's Pushpendra Saroj overtakes in election expenditure
लोकसभा चुनाव में कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवारों ने अपना तीसरा लेखा निरीक्षण कराया। इसमें सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने अब तक सबसे ज्यादा 33,56, 577 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर 32,88,218 रुपये खर्च कर दूसरे नंबर पर हैं। जबकि, बसपा उम्मीदवार शुभनारायण 10,95,330 रुपये खर्च कर तीसरे पायदान पर हैं।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की खर्च सीमा निर्धारित कर रखी है। इसके लिए अधिकारी समय-समय पर प्रत्याशियों से लेखा मिलान करते हैं। कौशाम्बी संसदीय सीट पर पहला लेखा मिलान 9 मई, दूसरा 13 मई और तीसरा 17 मई को कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन के सरस हाल में प्रेक्षक की मौजूदगी में वरिष्ठ कोषाधिकारी के समक्ष चुनावी समर में उतरे प्रत्याशियों अथवा उनके एजेंटों ने अपने-अपने खर्चे का लेखा मिलान कराया।
सहायक कोषाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ ही चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों ने अब तक किए गए अपने-अपने चुनावी खर्चे का लेखा मिलान कराया है।
प्रस्तुत लेखा के तहत सपा प्रत्याशी ने अब तक सबसे ज्यादा खर्च किए हैं। वहीं, खर्च के मामले में भाजपा प्रत्याशी दूसरे और बसपा उम्मीदवार तीसरे पायदान पर रहे। वहीं अपना दल कमेरावादी के उम्मीदवार नरेंद्र कुमार ने 4,30,040 रुपये खर्च कर चौथा स्थान हासिल किया।
इनके अलावा उम्मीदवार राजेंद्र सोनकर ने 93, 830 रुपये खर्च किए जबकि शेष पांच प्रत्याशियों में से कोई भी उम्मीदवार 20 हजार रुपये की सीमा भी नहीं पार कर सका।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रामेश्वर प्रसाद ने 18, 665 रुपये, मानवता समाज पार्टी के रामआसरे ने 16 हजार, निर्दलीय संजय कुमार ने 13,620 रुपये, प्रदीप कुमार ने 13, 220 रुपये तथा पुष्पेंद्र कुमार ने मात्र 13 हजार रुपये ही खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed