फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP MLA Pallavi Patel House arrested by administration, she was going to the Kaushambi festival without invit

कौशांबी : सपा विधायक पल्लवी पटेल को किया हाउस अरेस्ट, बिना निमंत्रण कौशांबी महोत्सव में जाने का आरोप

Fri, 07 Apr 2023 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 07:23 PM IST
सार

स्थानीय सपा विधायक पल्लवी पटेल को शुक्रवार सुबह पुलिस-प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर दिया। एसडीएम सदर प्रखर उत्तम व सीओ सिटी अभिषेक की मौजूदगी में पहुंची फोर्स ने उन्हें सुबह दस बजे ही घर में कैद कर दिया था।

विज्ञापन
SP MLA Pallavi Patel House arrested by administration, she was going to the Kaushambi festival without invit
Kaushambi: सपा विधायक पल्लवी पटेल के आवास पर तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय सपा विधायक पल्लवी पटेल को शुक्रवार सुबह पुलिस-प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर दिया। एसडीएम सदर प्रखर उत्तम व सीओ सिटी अभिषेक की मौजूदगी में पहुंची फोर्स ने उन्हें सुबह दस बजे ही घर में कैद कर दिया था। पुलिस अफसर इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दे रहे हैं, वहीं विधायक का कहना है उन्हें कार्यक्रम में जाने का आमंत्रण मिला था।

विज्ञापन




विज्ञापन



विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का कहना है कि वह सिराथू से निर्वाचित विधायक हैं। उनकी विधानसभा क्षेत्र में कौशाम्बी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद भी उन्हें आमंत्रण पत्र नहीं दिया गया। इसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी से की। बाद में काफी देर बाद उन्हें आमंत्रण पत्र मिला। विधायक का कहना है कि उनकी विधान सभा में देश के गृहमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री आ रहे हैं, इस लिहाज से उनका स्वागत करना फर्ज था।

विज्ञापन
विज्ञापन

SP MLA Pallavi Patel House arrested by administration, she was going to the Kaushambi festival without invit
Kaushambi: सपा विधायक पल्लवी पटेल के आवास पर तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
निमंत्रण दिया, लेकिन रोकने की साजिश रची

कौशाम्बी महोत्सव में शामिल होकर वह अपने क्षेत्र के लिए कुछ बड़ा मांगने वाली थी। लेकिन सुबह जब वह कार्यक्रम स्थल के लिए जाने को तैयार हो रही थी कि तभी पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने जनसभा स्थल में जाने के लिए अपना आमंत्रण पत्र भी दिखाया लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं था।

जिनकी वजह से बीजेपी की लुटिया डूबी, उन्हीं के इशारे पर किया गया अरेस्ट

विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि वह उन्हें हाउस अरेस्ट क्यों किया गया है, इसके लिए वह किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लेगी, लेकिन सभी को पता है कि जिनकी वजह से कौशाम्बी में बीजेपी की लुटिया डूबी, उन्हीं के इशारे पर उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed