{"_id":"682076b64bc63b496b0f90cd","slug":"son-killed-mother-by-hitting-her-head-with-a-brick-accused-absconded-after-the-incident-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर मां को मार डाला, वारदात के बाद आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर मां को मार डाला, वारदात के बाद आरोपी फरार
Sun, 11 May 2025 03:36 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 May 2025 03:36 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र के अंबावां का मजरा सोनारन का पूरा गांव में शनिवार शाम पर्दा चोरी का आरोप लगाने पर नाराज हुए बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर अपनी मां को मार डाला। मां को मौत के घाट उतारने की सनसनीखेज घटना को अंजाम दे आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबावां का मजरा सोनारन का पूरा गांव में शनिवार शाम पर्दा चोरी का आरोप लगाने पर नाराज हुए बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर अपनी मां को मार डाला। मां को मौत के घाट उतारने की सनसनीखेज घटना को अंजाम दे आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोेपी बेटे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सोनारन का पूरा निवासी शहजादे की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी 75 वर्षीय पत्नी मेहरुन्निशां बेटों के साथ रहती थीं। छोटे बेटे वसीम ने बताया कि बड़े भाई मो. जाहिद ने शुक्रवार शाम मां के कमरे में लगा पर्दा निकाल लिया था। इसे लेकर शनिवार की दोपहर मां से जाहिद का झगड़ा हुआ। मां ने उस पर पर्दा चोरी का इल्जाम लगाया। इसके बाद जाहिद वहां से चला गया।
विज्ञापन
शाम को मेहरुन्निशां गांव के बाहर आम की बाग में रखवाली कर रही थीं। करीब छह बजे आक्रोशित बेटा जाहिद मां के पास पहुंचा और चोरी का आरोप लगाते की बात पर उलाहना देने लगा। इसे लेकर फिर दोनों में कहासुनी हुई। इस पर जाहिद ने ईंट से मां के चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर तड़पने लगीं। यह देख जाहिद भाग निकला।
विज्ञापन
वसीम ने बताया कि भाई को भागता देख अनहोनी की आशंका होने पर वह भागते हुए बाग की तरफ पहुंचा। मां को लहूलुहान हाल में देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। मां को उठाया और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मेहरुन्निशां के छोटे बेटे वसीम ने पुलिस को मां की हत्या के आरोपी अपने बड़े भाई मो. जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।