{"_id":"65244eb8c97571c2a20c9387","slug":"son-in-law-of-murdered-former-mp-absconds-with-his-family-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3980-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हत्यारोपी पूर्व सांसद का दामाद परिवार समेत हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हत्यारोपी पूर्व सांसद का दामाद परिवार समेत हुआ फरार
Tue, 10 Oct 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा निवासी प्रॉपर्टी डीलर शकील का हत्यारोपी पूर्व सांसद का दामाद रमीज खां परिवार सहित फरार हो गया है। आरोपी की तलाश में जिला पुलिस की एक टीम दिल्ली गई है।
प्रतापगढ़ के जेठवारा निवासी शकील, प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। शकील के भाई मो. शाहिद ने बताया शुक्रवार दोपहर बिजनेस पार्टनर रमीज खां ने फोन करके उसके भाई को कौशाम्बी बुलाया था। रमीज खां बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर का दामाद है। शनिवार को जेठवारा पुलिस ने कोखराज कोतवाली के रोही बाईपास के समीप रेलवे लाइन पर शकील का शव मिलने की सूचना दी। मामले में शाहिद की तहरीर पर पुलिस ने रमीज खां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला कि रमीज खां का अस्थाई पता जामिया नगर दिल्ली में है। लोकेशन के आधार पर पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई है। पुलिस जब रमीज के यहां पहुंची तो घर में ताला बंद मिला। उसका व उसके परिवार के अन्य सदस्यों का भी मोबाइल बंद है। टीम अभी दिल्ली में ही है। रमीज के पकड़े जाने के बाद ही घटना का सही खुलासा हो सकेगा।