फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Son-in-law made her daughter disappear

दामाद ने ही बेटी को गायब करवाया

Thu, 29 Aug 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law made her daughter disappear
दामाद ने ही बेटी को गायब करवाया
विज्ञापन

पांच साल पहले हुई थी शादी, युवती के पिता ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इलाके से लापता एक विवाहिता के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के पिता ने दामाद पर ही बेटी को अगवा कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बुधवार को एसपी प्रदीप गुप्ता से शिकायत की है।

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के औधन गांव निवासी शिव प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी बेटी कविता की शादी कोखराज कोतवाली के बसावनपुर गांव निवासी करन पाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण कविता को अक्सर पीटता था। 25 अगस्त को पता चला कि कविता ससुराल में नहीं है। पूछताछ में पति ने बताया कि कविता कहीं चली गई है। इस पर शिव प्रसाद ने अपने स्तर से खोजबीन की। बाद में पता चला कि दामाद ने ही बेटी को गायब करवा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सीओ सिराथू को आरोपों की जांच कर विवाहिता को बरामद करने का आदेश दिया। बताते चलें कि इससे पहले कविता के पति ने 26 अगस्त को शहजादपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया था कि अहिरारा के दो लोगों ने उसे बंधक बनाकर उसकी पत्नी को को भगा ले गए हैं। किसी तरह चंगुल से छूटने के बाद उसने तहरीर दी। यह भी बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ कल्यानपुर बाजार गया था। बेटी की तबीयत खराब थी। दवा लेकर घर जाने को निकलते वक्त रास्ते में घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में कोखराज पुलिस ने फिलहाल करन पाल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed