{"_id":"66a6cf837deb6e2ba80fcea4","slug":"son-fought-for-his-life-for-15-days-after-father-died-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-114454-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पिता के बाद 15 दिन जिंदगी से लड़ा बेटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पिता के बाद 15 दिन जिंदगी से लड़ा बेटा, मौत
Mon, 29 Jul 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के हसवा पुलिस चौकी के समीप 14 जुलाई को सड़क हादसे में पिता की मौत के बाद साथ रहे बेटे ने भी 15 दिन जीवन और मौत से संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया। युवक का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था।
पइंसा कोतवाली के मीरापुर गांव निवासी मानसिंह (45) अपने बेटे राजू (21) के साथ 14 जुलाई को अपने भांजे को सर्पदंश की दवा देने (जड़ी-बूटी) देने फतेहपुर जा रहे थे। फतेहपुर जिले के हसवा के समीप हाईवे पर पिता-पुत्र की बाइक में डीसीएम ने टक्कर मार दी थी। घटना में मानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में राजू को गंभीर चोट आई थी।
इलाज के लिए उसे कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होता नहीं देख परिजन लखनऊ के एक अस्पताल ले गए थे। वहां इलाज के दौरान शनिवार को राजू ने भी दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर हाल खराब है।