फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Small Lohia remembered on death anniversary

पुण्यतिथि पर याद किए गए छोटे लोहिया

Thu, 23 Jan 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Small Lohia remembered on death anniversary
पुण्यतिथि पर याद किए गए छोटे लोहिया
विज्ञापन

मंझनपुर। स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा ने अपना सारा जीवन समाजवाद को बढ़ावा देने तथा छुआछूत दूर करने में व्यतीत किया। उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि देना होगा। ये बातें सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने बुधवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में छोटे लोहिया की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा की वजह से उन्हें छोटे लोहिया कहा जाता है। वह कई लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। कई बाद केंद्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न ही बंगला। ये इस बात का प्रमाण है कि उन्हें समाज के आगे अपने तथा परिवार के बारे में सोचने की कभी फुर्सत ही नहीं मिली। उनके बताए रास्ते पर चलकर आज भी समाज की दशा और दिशा बदली जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन मुंसब अली उस्मानी ने किया। इस मौके पर अनवार अहमद, शिवमोहन चौधरी, आनंद मोहन पटेल, सुभाष पटेल, परवेज अख्तर अंसारी, भानू यादव, प्रदीप चौधरी, जितेंद्र पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed