{"_id":"67a3c15b7779cf9f3f02ccdd","slug":"sixth-class-student-missing-from-madrasa-returned-home-after-six-hours-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-121770-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मदरसा से लापता छठवीं की छात्रा छह घंटे बाद लौटी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मदरसा से लापता छठवीं की छात्रा छह घंटे बाद लौटी घर
Thu, 06 Feb 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे में संचालित मदरसा से लापता छठवीं की छात्रा छह घंटे बाद सकुशल घर आ गई। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी स्थानीय मदरसे में कक्षा छह की छात्रा है। बुधवार सुबह वह मदरसे में परीक्षा देने गई थी।
छुट्टी के बाद भी काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि छात्रा को कार सवार युवक अगवा कर ले गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी पुलिस सक्रिय हो गई। इसी बीच रात आठ बजे छात्रा प्रयागराज के मुंडेरा मंडी से एक विक्रम पर बैठकर घर आ गई।
वह प्रयागराज तक कैसी पहुंची? फिलहाल इस बारे में अभी उसने कोई जानकारी नहीं दी है। इंस्पेक्टर कोखराज चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्थिति सामान्य होने पर छात्रा से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी। उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।