{"_id":"66662203a683266ec80f46e4","slug":"six-friends-drown-in-ganga-five-rescued-teenager-missing-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112625-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गंगा में डूबे छह दोस्त, पांच निकाले गए, किशोर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गंगा में डूबे छह दोस्त, पांच निकाले गए, किशोर लापता
Mon, 10 Jun 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबे छह दोस्त, पांच निकाले गए, किशोर लापता
- कोखराज के संदीपन घाट गंगा नहाने गए थे सभी दोस्त
- देर शाम तक तलाश में जुटी रही एनडीआरएफ टीम, परिजन बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कोखराज। संदीपन घाट पर रविवार सुबह गंगा में नहा रहे छह दोस्त एक-दूसरे को बचाने में डूब गए। स्थानीय मल्लाहों ने इनमें से पांच को बचा लिया, लेकिन एक किशोर का सुराग नहीं लग सका। स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ टीम देर शाम किशोर की तलाश में लगी रही, मगर सफलता नहीं मिली। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का हाल-बेहाल है।
कोखराज कोतवाली के नौढि़या निवासी संगमलाल का बेटा अरविंद (16), गब्बर सिंह का बेटा अनिल (16) व ककोढ़ा निवासी रिशु (14) पुत्र कंधई, वंश (16) पुत्र रामनारायण, वाशु (18) पुत्र किशनलाल व दीपक (15) त्रिलोकी रविवार सुबह 10 बजे संदीपनघाट गंगा नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अरविंद का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। अरविंद को डूबते देख साथ रहे दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो एक-एक कर वह भी डूबने लगे। छह बच्चों को गंगा में डूबते देख अफरातफरी मच गई। चीखपुकार सुन घाट पर रहे स्थानीय मल्लाहों ने आननफानन एक-एक कर पांच लड़कों को बाहर निकाल लिया। वहीं अरविंद का पता नहीं चला। खबर मिलते ही बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए घाट पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से अरविंद की खोज कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दोपहर बाद पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम बुलाई। शाम छह बजे तक एनडीआरएफ टीम भी गंगा को मथने में लगी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित परिवार का रो-रोकर हालत बेहाल है।