{"_id":"5d7008618ebc3e013c6ca3ff","slug":"sisters-and-brother-stabbed-in-samada-village-kaushambi-news-ald2540066122","type":"story","status":"publish","title_hn":"समदा गांव में बहनों व भाई को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समदा गांव में बहनों व भाई को मारा चाकू
विज्ञापन
समदा गांव में बहनों व भाई को घोंपा चाकू
नगर कोतवाली इलाके की घटना, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिटाई की शिकायत करके नगर कोतवाली से लौट रही समदा गांव की सगी बहनों व भाई को दबंगों ने चाकू घोंप दिया। पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव की सबीहा पुत्री जमील ने बताया कि पड़ोस के दबंगों से उसके परिवार की रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो सोमवार शाम भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। पीड़ित युवती अपनी बहन के साथ इसकी तहरीर देने कोतवाली गई थी। लौटकर घर पहुंचते ही हमलावरों ने फिर उसके ऊपर हमला बोल दिया। पीड़ित युवती के साथ उसकी बहन व बीच-बचाव करने पहुंचे भाई को भी चाकू घोंप दिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित सबीहा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सारिक, आरिफ, आमिर व इदरीश आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन सभी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।