फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sirathu will have the maximum number of 25 development works... 113 schemes will be completed in the district with Rs 16 crore.

Kaushambi News: सिराथू में सबसे ज्यादा होंगे 25 विकास कार्य...16 करोड़ से जिले में 113 योजनाएं होंगी पूरी

Thu, 26 Feb 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 26 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sirathu will have the maximum number of 25 development works... 113 schemes will be completed in the district with Rs 16 crore.
जिला पंचायत ने जिले में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से जिले भर में कुल 113 विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों में सबसे अधिक 25 कार्य सिराथू ब्लॉक में प्रस्तावित हैं, जिससे यह क्षेत्र विकास कार्यों की संख्या के मामले में सबसे आगे है।
विज्ञापन


योजना के तहत ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रस्तावित कार्यों में सीसी रोड निर्माण की संख्या सबसे ज्यादा है। लंबे समय से जर्जर और कच्चे मार्गों की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रों को इन कार्यों से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नाली व नाला निर्माण को भी प्राथमिकता दी गई है। कई गांवों में जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नाला-नाली निर्माण से स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और बीमारियों की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह में पूरे होंगे सभी कार्य

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुभाष सिंह ने बताया कि 16 करोड़ से जिले में 113 विकास कार्य कराए जाने हैं। टेंडर खोला जा चुका है और अनुबंध की प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी 113 निर्माण कार्यों को तीन महीने के भीतर पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएंगे।

ब्लॉकवार विकास कार्यों का विवरण
सिराथू - 25 कार्य
मंझनपुर - 21 कार्य
नेवादा - 17 कार्य
सरसवां - 15 कार्य
कड़ा - 14 कार्य
कौशाम्बी - 11 कार्य
मूरतगंज - 7 कार्य
चायल - 3 कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed