{"_id":"6495efe71dd64860d60deb14","slug":"sir-send-me-to-jail-but-i-will-stay-with-my-lover-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-429-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: साहब, जेल भेज दो पर रहूंगी प्रेमी के ही साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: साहब, जेल भेज दो पर रहूंगी प्रेमी के ही साथ
विज्ञापन
मंझनपुर। प्रेमी संग भागी नाबालिग ने कोतवाली पुलिस से दो टूक कहा कि चाहे उसे जेल भेज दो, लेकिन रहूंगी प्रेमी के ही साथ। उधर, पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर प्रेमी सहित परिवार के पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, इससे पहले ही प्रेमी-प्रेमिका खुद ही कोतवाली पहुंचे और अपनी बेगुनाही का सुबूत देकर साथ रहने की जिद करने लगे।
पइंसा कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को 20 जून की दोपहर हेमराज ने परिवार के पांच सदस्यों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। तहरीर के अगले ही दिन प्रेमी-प्रेमिका पइंसा कोतवाली पहुंचे। दोनों ने अपनी बेगुनाही का सुबूत देते हुए बताया कि वह अपनी मर्जी से गए हैं और शादी करना चाहते हैं। इसके बाद भी पुलिस ने आननफानन मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती के घरवाले भी अब उसे अपनाना नहीं चाहते है। प्रेमी व उसके घरवाले उसे अपनाना तो चाहते हैं, लेकिन लड़की की उम्र कम होने के कारण कानूनी अड़चन आ रही है। थानाध्यक्ष रजनीकांत राजपूत का कहना है किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके बाद उसका कोर्ट में बयान कराया जाएगा।