{"_id":"6248692b502ffb258b11279d","slug":"sir-neighbor-woman-killed-her-husband-by-giving-him-poison-after-kidnapping-him-kaushambi-news-ald3300357116","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, पड़ोसी महिला ने पति को अगवा करने के बाद जहर देकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, पड़ोसी महिला ने पति को अगवा करने के बाद जहर देकर मार डाला
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के महुआरी गांव से लापता व्यक्ति के मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। महिला का कहना है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपने करीबियों के साथ मिलकर उसके पति को अगवा करने के बाद जहर देकर मार डाला है।
महुआरी गांव की सुमन देवी का कहना है 14 अगस्त 2020 को उसका पति पंचम लाल लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी पति का सुराग नहीं लग सका।
इस दौरान मालूम चला कि पड़ोस में रहने वाली लालती ने कड़ाधाम कोतवाली के हब्बूनगर निवासी महेश व रामनाथ के साथ मिलकर उसके पति को अगवा कर लिया और जहर देकर मार डाला।
शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। इस पर सुमन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।