फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Silent-Deaf Marriage Removed from PK Home for Dowry

दहेज के लिए मूक-बधिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Mon, 02 Nov 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Silent-Deaf Marriage Removed from PK Home for Dowry
Silent-Deaf Marriage Removed from PK Home for Dowry
सरायअकिल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खरसेन का पुरवा गांव में दहेज की खातिर ससुरालियों ने एक मूक-बधिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि इस दौरान पति ने दूसरी महिला के साथ प्रेम विवाह भी कर लिया। मामले में विवाहिता के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भखंदा गांव निवासी शिवमूरत सिंह किसान हैं। उनके मुताबिक उनकी नातिन नेहा सिंह जन्म से मूक-बधिर हैं। नेहा की शादी उन्होंने वर्ष 2015 में बसुहार गांव के मजरा खरसेन का पुरवा निवासी दिर्गज सिंह उर्फ दीवान पुत्र बसंतलाल सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। नेहा के मूक-बधिर होने के कारण उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज देकर उसे विदा किया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक चलता रहा। लेकिन कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों ने दहेज में कार की मांग करते हुए नेहा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इस बीच नेहा ने दो बेटियों को जन्म दिया। बेटियां पैदा होने के बाद ससुराल वालों का जुल्म और बढ़ गया। अक्सर किसी न किसी बात को लेकर पति, सास व ससुर उसके साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन

नेहा से जन्मीं दोनों बेटियों के नाम दो लाख जमा करने का दबाव बनाया जाने लगा। आरोप है कि 17 अक्तूबर को नेहा के पति ने रिश्तेदारी की दूसरी औरत को अपने घर पर पत्नी बनाकर रख लिया। नेहा के विरोध करने पर 20 अक्तूबर को उसे केरोसीन डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने बीच बचाव किया व नेहा के मायके में फोन करके सूचना दी। सूचना पर पहुंचे शिवमूरत अपनी नातिन नेहा को घर लिवा गए। इस मामले में शिवमूरत सिंह ने नेहा के पति दिर्गज सिंह उर्फ दीवान, ससुर बसंत सिंह व सास कलावती के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद रविवार को सभी आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed