फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Showrooms and shops are adorned with the clothes of the bride and groom

Kaushambi News: दूल्हा और दुल्हन के कपड़ों से शोरूम और दुकानें सजी

Tue, 04 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 04 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Showrooms and shops are adorned with the clothes of the bride and groom
मूरतगंज ​स्थित शोरूम में लहंगे की खरीदारी करती महिला।   संवाद
सहालग को लेकर दूल्हा और दुल्हन के कपड़ों से शोरूम और दुकानें सज गई हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारियों की ओर से आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं। एक निर्धारित धनराशि से अधिक की खरीदारी पर उपहार आदि का ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के बाद बाजार में एक बार फिर सहालगों की वजह से रौनक लौट आई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 20 से 30 फीसदी तक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही खरीदारी की धनराशि निर्धारित कर दी गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारियों की ओर से आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। एक निर्धारित धनराशि से अधिक की शॉपिंग पर सूटकेश, घड़ी, बैग आदि गिफ्ट और ऑफर दिया जा रहा है। एमआर मार्ट के प्रबंधक प्रमोद तिवारी ने बताया कि उनके यहां दुल्हन के कपड़ों की खरीदारी पर गिफ्ट ऑफर दिया जा रहा है। उनके यहां लहंगा की शुरुआत 10 हजार से 25 हजार रुपये तक मिल रहे हैं। शेरवानी तीन हजार से 20 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

कढ़ाई और सीक्विन वर्क की चमक
लहंगों पर इस बार भारी वर्क की जगह थ्रेड, कढ़ाई, सीक्विन और मिरर वर्क की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। भरवारी के श्रीराम दूल्हा घर के मैनेजर श्रीराम केसरवानी ने बताया कि ग्राहक चाहते हैं कि लहंगा ज्यादा भारी न हो लेकिन दिखने में रॉयल लगे। इसके लिए हल्के फैब्रिक जैसे ऑर्गेजा, नेट, सिल्क और जॉर्जेट पर खूबसूरत कारीगरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में बिक रहे लहंगे
लहंगा मूल्य
पारंपरिक जरी वर्क लहंगा 2000-5000
पेस्टल कलर सीक्विन लहंगा 2500-7000
मिरर वर्क लहंगा 3500-8000
हल्के थ्रेड वर्क वाले लहंगे 2000-5500
रॉयल टच गोल्डन लहंगा 4500-10000
-------
बदल रहा है रंगों का फैशन
पहले जहां शादी का मतलब लाल या गहरे मैरून रंग के लहंगे से होता था, वहीं अब दुल्हनों की सोच बदल रही है। इस सीजन में पेस्टल पिंक, पीच, गोल्डन और मिंट ग्रीन जैसे हल्के रंगों की मांग बढ़ गई है। दुकानदार ने बताया कि पेस्टल लहंगे न केवल स्टाइलिश दिखते हैं, बल्कि फोटो में भी बेहद खूबसूरत आते हैं, इसलिए सोशल मीडिया के दौर में इनकी लोकप्रियता दोगुनी हो गई है।
- नवंबर की शुरूआत होते ही बाजार में शादियों की हलचल दिखने लगी है। दूल्हा-दुल्हनें अपनी पसंद का शादी के कपड़े खरीद रहे हैं। दुल्हनें लहंगा ढूंढने में घंटों बिता रहीं हैं। हर शादी के सीजन में दुल्हनों के लिए नए तरह के लहंगे बाजार में आते हैं। इस बार दिखने में भारी और पहनने हल्के वाले लंहगे चलन में हैं। - प्रमोद तिवारी, शोरूम समदा

- सहालग को लेकर बाजार सज गए हैं। सोशल मीडिया की इंस्टाग्राम और पिंटरेस्ट जैसे प्लेटफॉर्म ने दुल्हनों की पसंद पर गहरा असर डाला है। लड़कियां मोबाइल में सेव की गई तस्वीर लेकर आती हैं और वैसा ही डिजाइन दिखाने को कहती हैं। इस बार फैशन का ट्रेंड पूरी तरह ऑनलाइन तस्वीरों और वीडियो से प्रभावित हो रहा है। - गणेश केसरवानी, शोरूम मूरतगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed