फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shot for refusing to pay extortion, old man injured due to shrapnel

Kaushambi News: रंगदारी देने से इन्कार करने पर मारी गोली, छर्रा लगने से बुजुर्ग जख्मी

Mon, 07 Oct 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 07 Oct 2024 04:08 AM IST
सार

सैयद सरांवा गांव निवासी अंकित पाल भेड़ पालन करते हैं। बताया कि शनिवार सुबह वह गांव के गुड्डू पाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने गौसपुर गंगा घाट गया था। आरोप है कि लौटते समय रास्ते में मिले गांव का ही एक युवक उससे 20 हजार रुपये रंगदारी मांगने लगा।

विज्ञापन
Shot for refusing to pay extortion, old man injured due to shrapnel
मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरवा के सैयदसरांवा गांव में रविवार रात रंगदारी देने से इन्कार करने पर फायरिंग की गई। गोली के छर्रे लगने से एक बुजुर्ग जख्मी हो गए। ग्रामीणों को जुटता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की छीनबीन कर रही है।
विज्ञापन


सैयद सरांवा गांव निवासी अंकित पाल भेड़ पालन करते हैं। बताया कि शनिवार सुबह वह गांव के गुड्डू पाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने गौसपुर गंगा घाट गया था। आरोप है कि लौटते समय रास्ते में मिले गांव का ही एक युवक उससे 20 हजार रुपये रंगदारी मांगने लगा।
विज्ञापन


इन्कार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी देर रात अपने साथियों संग उसके घर आया और गाली-गलौज करते हुए तमंचे से फायरिंग करने लगा। गोली से निकले छर्रे अंकित के पिता देशराज के जांघ में धंस गए। इससे वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल हुए दोनों युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान फायर करने का आरोप लगाया जा रहा है। चौकी प्रभारी विपलेश यादव की जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed