फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shiv Sena leaders not appearing in court

कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे शिवसेना के नेता

Wed, 25 Dec 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena leaders not appearing in court
कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे शिवसेना के नेता
विज्ञापन

चायल विधायक के खिलाफ प्रत्याशी ने दर्ज कराया था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान चायल विधायक संजय गुप्ता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला शिवसेना नेता (प्रत्याशी) सुशील कुमार उर्फ गोलू कोर्ट में हाजिर नहीं हो रह हैं। इसे लेकर एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट के समन पर एसपी अभिनंदन ने कोखराज पुलिस को तामील कराने का निर्देश दिया है।

वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सिराथू से सुशील कुमार उर्फ गोलू शिवसेना का प्रत्याशी थे। चुनाव में चायल से भाजपा के टिकट पर संजय गुप्ता भी मैदान में थे। गोलू ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी कि संजय ने उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आयोग के निर्देश पर कोखराज पुलिस ने संजय गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। चुनाव में संजय गुप्ता विधायक चुने गए तो मामला एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में चला गया। बार-बार समन जारी होने के बाद भी सुशील कुमार कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं। इसे लेकर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने एसपी को समन तामील कराने को कहा। एसपी अभिनंदन ने पांच दिसंबर को कोखराज पुलिस को समन तामील कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed