{"_id":"66d398daa2799b179503a814","slug":"shiv-saran-sanskrit-college-found-locked-reply-sought-from-principal-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-115720-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शिवसरण संस्कृत महाविद्यालय में बंद मिला ताला, प्राचार्य से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शिवसरण संस्कृत महाविद्यालय में बंद मिला ताला, प्राचार्य से जवाब-तलब
Sun, 01 Sep 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
चायल के इमली गांव स्थित आदर्श श्री शिवसागर संस्कृत महाविद्यालय शनिवार को निरीक्षण के दौरान बंद मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक संस्कृत पाठशाला ने महाविद्यालय के प्राचार्य से जवाब-तलब किया है। साथ ही दोबारा निरीक्षण में विद्यालय बंद मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
आदर्श श्री शिवसागर संस्कृत महाविद्यालय में प्रथमा से शास्त्री तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। इन कक्षाओं में पढ़ने के लिए 123 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पढ़ाने के लिए संस्कृत साहित्य के प्रभारी प्राचार्य श्रीधरनाथ त्रिपाठी व गंगाधर नाथ त्रिपाठी की तैनाती है। शनिवार सुबह करीब 7:40 बजे प्रयागराज से निरीक्षक संस्कृत पाठशाला पीके श्रीवास्तव महाविद्यालय पहुंचे तो गेट में ताला बंद मिला।
निरीक्षक ने बताया कि आसपास पूछने पर महाविद्यालय के खुलने आदि को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाहर से देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे यहां कोई आता-जाता ही नहीं है। उन्होंने महाविद्यालय बंद होने के बारे में प्राचार्य को चेतावनी देते हुए जवाब तलब करने की बात कही है।
विज्ञापन
वहीं प्रभारी प्राचार्य श्रीधरनाथ त्रिपाठी ने बताया कि उनको किसी काम से वाराणसी जाना था। ऐसे में सहायक को कॉलेज पहुंचने में देरी हो गई। निरीक्षक जैसे ही वहां से निकले सहायक ने कॉलेज पहुंचकर गेट खोल दिया। बताया कि दो लोग ही यहां शेष बचे हैं। अन्य शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस कारण छात्र संख्या भी घटी है। दो साल पहले तक यहां 400 विद्यार्थियों का नामांकन था।
-- -- -- -- -- -
संस्कृत स्कूलों में लगाए ज्योतिष के निशुल्क शिविर, आपसे जुड़ेगें लोग - निरीक्षक संस्कृत पाठशाला
मंझनपुर। संस्कृत स्कूलों की जांच के बाद निरीक्षक संस्कृत पाठशाला पीके श्रीवास्तव ने टेवां स्थित श्री नारायण संस्कृत उमा विद्यालय में सभी 10 स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के साथ बैठक की। इसमें संस्कृत स्कूलों से लोग जुड़ें, इस पर मंथन हुआ। साथ ही इंस्पायर योजना में छात्रों के नामांकन के लिए प्रेरित किया। निरीक्षक संस्कृत पाठशाला पीके श्रीवास्तव ने कहा कि हर स्कूल लोगों के अपने से जोड़ने के लिए परिसर में निशुल्क ज्योतिष शिविर का आयोजन करें। इससे लोगों का आना जाना शुरू होगा। इसका लाभ स्कूल को आने वाले दिनों में मिलेगा। इस बैठक में जिले के 10 संस्कृत स्कूल के शिक्षक व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद