फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shergarh foray into the bullies

शेरगढ़ में बदमाशों का धावा

Thu, 25 Dec 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 25 Dec 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
चायल। बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की रात शेरगढ़ गांव में जमकर कहर बरपाया। तीन घरों से नगदी समेत लाखों का सामान लूट ले गए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने घरवालों को पीटकर कमरे में बंद भी कर दिया था। भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से गांव में दहशत है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के शेरगढ़ गांव निवासी पप्पू यादव ने बताया कि मंगलवार की रात परिवार के साथ सो रहा था। रात करीब 12.30 बजे किसी ने उसका दरवाजा खटखटाया। गांव के ही किसी व्यक्ति द्वारा दरवाजा खटखटाया जाना जानकर उसकी मां ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही नकाबपोश बदमाश असलहे दिखाते हुए घर में घुस घए। विरोध करने पर उसे और उसकी मां की पिटाई भी की।
विज्ञापन


साथ ही घर में रखा दो हजार रुपये, मां और पत्नी के पहने गहने आदि छीनकर भाग निकले। इसके बाद बदमाशों ने पितई के घर में घुसकर उसके यहां से 10 हजार रुपये, जेवर आदि हजारों रुपये का सामान समेटा और भाग निकले। दो घरो में लूटपाट के बाद बदमाशों ने पड़ोसी सीताराम के घर में भी नकबजनी की। उसके घर से भी बर्तन, कपड़े, गहने आदि हजारों का सामान लेकर बदमाश भाग निकले। पीड़ितों की तहरीर पर पिपरी कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन के साथ बदमाशों की तलाश भी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed