फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sheetla dham temple

शीतलाधाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

Mon, 03 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 03 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
sheetla dham temple
other
नवरात्र के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन करने के लिए शीतलाधाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। गंगा स्नान के बाद जयकारा लगाते हुए हजारों की संख्या में भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेका। गांवों और कस्बों के देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से भी भक्तों का तांता लगा रहा। शाम होने के बाद पूजा पंडालों में शुरू हुए भक्तिगीतों का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


   रविवार को शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन था। यह दिन मां ब्रह्मचारिणी का माना जाता है। दूसरे दिन कड़ा में मां शीतला को पुजारी वेदनाथ ने ब्रह्मचारिणी के रूप में सजाया। मां के इस स्वरूप का दर्शन करने के लिए भोर से ही भक्तों का तांता लग गया। गंगा स्नान के बाद मां की दरबार में पहुंचे भक्तों के जयकारों से शीतलाधाम दिन भर गुंजायमान रहा। दूसरे दिन जिले के अलावा दूर दराज से आए हजारों भक्तों ने मां की दरबार में माथा टेकते हुए पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में स्थानीय भक्तों की भीड़ सुबह से उमड़ी रही। भक्तों ने मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन के अलावा दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया। इसी तरह गुरौली के चंद्रिका देवी मंदिर, संचवारा के अलोप शंकरी, पश्चिम शरीरा के शीतला देवी मंदिर, अम्बारी के अलोप शंकर मंदिर, इमली गांव के समया देवी माता मंदिर, म्योहर के काली माता, जालपा देवी और कल्याणी देवी मंदिर में भक्तों का तांता दिन भर लगा रहा। इसके बाद गांवों और कस्बों के पूजा पंडालों में देर रात तक भक्तिगीतों का कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed