फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   She took her lover on the pretext of getting a court marriage done and killed her in the forest, the body was

खुलासा : प्रेमी से कोर्ट मैरिज कराने का झांसा देकर ले गए और जंगल में मार डाला, लालापुर के पहाड़ी पर फेंकी लाश

Mon, 06 May 2024 02:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 May 2024 02:48 PM IST
सार

जवई गांव निवासी मुन्ना व माया के बीच प्रेम संबंध काफी दिनों से था। स्वाजतीय होने के बाद भी माया के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। पूरा परिवार बेहद परेशान था। घरवालों को बाहर निकलने में भी शर्मिंदगी हो रही थी। इसी वजह से योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
She took her lover on the pretext of getting a court marriage done and killed her in the forest, the body was
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माया व पड़ोसी मुन्नालाल की प्रेम कहानी की चर्चा पूरे गांव में थी। परिवार के लोगों को मुन्ना से रिश्ता मंजूर न था। लेकिन माया की जिद की वजह से वे हार चुके थे। पांच साल के दौरान पांच जगह रिश्ता तय हुआ। हर बार माया ने ठुकरा दिया। नतीजा यह रहा कि माया की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


जवई गांव निवासी मुन्ना व माया के बीच प्रेम संबंध काफी दिनों से था। स्वाजतीय होने के बाद भी माया के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। पूरा परिवार बेहद परेशान था। घरवालों को बाहर निकलने में भी शर्मिंदगी हो रही थी। इसी वजह से योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


मुन्ना ने बताया कि बात करने के लिए उसने माया को फोन खरीद कर दिया था। घटना वाली शाम पिता व दादा बाइक में उसे बैठाकर ले गए। बताया था कि बाहर कहीं मुन्ना से कोर्ट मैरिज करवा देंगे। माया ने यह बात मुन्ना से बताई तो वह उसके फोन का इंतजार करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर उसने फोन लगाया, लेकिन हर बार फोन स्विच ऑफ बता रहा था। सुबह लालापुर पुलिस को जब माया का मोबाइल फोन मिला तो उसने ऑन किया। मोबाइल फोन ऑन करते ही पहली कॉल मुन्ना की ही आई। शव मिलने के बाद मुन्ना ने लालापुर पुलिस से घटनाक्रम की जानकारी दी। फिर पिपरी कोतवाली पुलिस के सहयोग से आरोपी पकड़े गए हैं।


प्रयागराज के लालापुर कोतवाली पुलिस ने पिपरी कोतवाली के जवई गांव की किशोरी की हत्या की जानकारी दी थी। इस पर हत्यारोपी मृतका के पिता मूलचंद्र व उसके दादा हरिश्चंद्र को पकड़कर प्रयागराज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी कौशाम्बी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed