फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shankaracharya Avimukteshwarananda performed puja at Mata Hinglaj Temple

Kaushambi News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने माता हिंगलाज मंदिर में किया पूजन

Sun, 24 May 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 24 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Avimukteshwarananda performed puja at Mata Hinglaj Temple
चरवा बाजार में अ​भिमुक्तेश्वरानंद का स्वागत करते अनुयायी। संवाद
गोरक्षा और धर्म जागरण अभियान के तहत भ्रमण पर निकले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज शुक्रवार देर रात नगर पंचायत चरवा पहुंचे। नगर पहुंचने पर शंकराचार्य ने माता हिंगलाज मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

उनके आगमन पर श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उनके दर्शन के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि शाम होने के कारण शंकराचार्य का मौन व्रत प्रारंभ हो चुका था।
विज्ञापन

इसी वजह से वह मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित नहीं कर सके। हालांकि उनके आगमन से पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय, सुरेंद्र शुक्ला, रेनू महाराज आदि रहे।

चरवा बाजार में अभिमुक्तेश्वरानंद का स्वागत करते अनुयायी। संवाद

चरवा बाजार में अभिमुक्तेश्वरानंद का स्वागत करते अनुयायी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed