फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Seven lakh looted from jewelery businessman

आभूषण कारोबारी से सरेराह सात लाख की लूट

Mon, 23 Dec 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh looted from jewelery businessman
आभूषण कारोबारी से सरेराह सात लाख की लूट
विज्ञापन

बाइक सवार चार बदमाशों ने रविवार शाम घटना को दिया अंजाम
कोखराज इलाके में हुई वारदात, छानबीन में जुटी पुलिस
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के झंझागढ़ पुल के समीप रविवार शाम जेवर करोबारी के साथ सरेराह बाइक सवार चार बदमाशों ने करीब सात लाख की लूट की। बदमाशों ने कारोबारी की स्कूटी में धक्का मारकर गिराने के बाद गहने व रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। घटना की जानकारी पर सीओ सिराथू रामवीर सिंह व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे।

भरवारी के गौरा रोड निवासी राजेश कुमार वर्मा पुत्र बनवारी लाल ने चाकवन ने आभूषण की दुकान खोल रखी है। रविवार की शाम छह बजे वह दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में झंझागढ़ पुल के पास पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने टक्कर मारकर राजेश को गिरा दिया। इसके बाद बाइक से उतरा एक बदमाश राजेश का बैग छीनकर भाग निकला। मामले की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिराथू रामवीर सिंह व इंस्पेक्टर राकेश तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कराई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। राजेश के मुताबिक बैग में एक सौ 50 ग्राम सोने व साढ़े चार किलो चांदी के जेवरात के अलावा 75 सौ नकद थे। इस बाबत इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed