फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Seven accused sent to jail for killing truck driver

ट्रक चालक की हत्या में सात आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 12 Aug 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Seven accused sent to jail for killing truck driver
ट्रक चालक की हत्या में सात आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन गांव में सात अगस्त की रात हुई थी घटना
पुलिस को गुमराह करने के लिए दर्ज कराई गई थी झूठी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन गांव में ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जेल भेज दिया है। पकड़े गए लोगों में पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला भी शामिल है।

राजस्थान निवासी ट्रक चालक लोकेश जाट को सात अगस्त की रात कमासिन में ग्रामीणों ने चोर समझकर खंभे से बांधकर पीटा था। पिटाई से घायल लोकेश की गुरुवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मामले में गांव के सुखलाल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसका कहना था कि लोकेश भैंस चोरी करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने पीट दिया था। पुलिस की जांच में यह आरोप फर्जी निकला। सैनी कोतवाल एपी तिवारी ने बताया कि गांव के लोगों ने बिना कुछ सोचे-समझे चोर समझकर लोकेश को इतनी बेरहमी से पीटा था कि उसकी जान चली गई। पुलिस ने गांव के रामशरन पुत्र बच्चू, सुखलाल पुत्र रिवई, कुलदीप पुत्र रामशरन, बब्बू पुत्र रामशरन, दिनेश पुत्र सुखलाल, संत लाल पुत्र संतोष व राज कुमार पुत्र विमलेश आदि को कमासिन मोड़ से रविवार सुबह गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed