फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sensitivity towards environment will be developed in students

Kaushambi News: विद्यार्थियों में विकसित की जाएगी पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता

Wed, 11 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 11 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sensitivity towards environment will be developed in students
मंझनपुर। परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर जिले के 25 राजकीय विद्यालयों में भी ईको क्लब का गठन होगा। इसके जरिये विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित की जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला परियोजना अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

अब विद्यालयों में लगाई गई वनस्पतियों की पहचान क्यूआर कोड के माध्यम से कराई जाएगी। विद्यालय परिसर में वनस्पति उपलब्ध न होने पर निकटतम पार्क या बगीचे का प्रयोग किया जाएगा। ईको क्लब के गठन के लिए विद्यालयों को 15 हजार रुपये तक देने का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन

क्लब की गतिविधियों को मिशन लाइफ पोर्टल htpl//eco-club.education.gov पर अपलोड भी किया जाएगा। प्रभारी डीआईओएस नीरज केसरी ने बताया कि विद्यालयों में ईको क्लब गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। क्लब के जरिये पर्यावरण संरक्षण और उसके स्थायी विकास के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। बच्चों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही स्वच्छता अभियान, प्राकृतिक संरक्षण और बागवानी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बच्चों को एक दूसरे का सहयोग करने और अधिक से अधिक सीखने का मौका मिलेगा। बताया कि ईको क्लब से स्कूल का माहौल भी हरा-भरा रहेगा। इसके अलावा स्कूलों में फ्लैक्स लगाकर ईको क्लब की जिम्मेदारी संभालने वाले छात्र-छात्राओं के नाम भी अंकित किए जाएंगे। साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed