फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Second child burnt to death in Mavai village

मवई गांव में झुलसे दूसरे बच्चे की भी गई जान

Sat, 25 Apr 2020 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Second child burnt to death in Mavai village
Second child burnt to death in Mavai village - फोटो : KAUSHAMBI
मवई गावं में झुलसे दूसरे बच्चे की भी गई जान
विज्ञापन

14 अप्रैल को घर में आग लगने से झुलस गए थे दो मासूम
कनैली (संवाद)। सदर तहसील क्षेत्र के मवई गांव का गोलू किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। 14 अप्रैल को संदिग्ध दशा में उसके घर में आग लग गई थी। इसकी चपेट में आने से उसकी बेटी रोशनी (4) और बेटा गोविंद (3) झुलस गए थे। दोनों को जिला चिकित्सालय से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। वहां हादसे के दो दिन बाद ही रोशनी की मौत हो गई थी। शुक्रवार शाम गोविंद की भी सांसें थम गईं। गोविंद की मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। गोविंद व रोशनी की मौत के बाद गोलू के पास अब सिर्फ बेटी प्रिया बची है। परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं है। आग से घर-गृहस्थी का सामान पहले ही जलकर राख हो चुका है। गांव वालों ने पीड़ित कुनबे को सरकारी सुविधा का लाभ दिए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed