{"_id":"5d66d6418ebc3e01307706d4","slug":"sealed-clinic-in-ajuha-kaushambi-news-ald253364679","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजुहा में क्लीनिक की गई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजुहा में क्लीनिक की गई सील
विज्ञापन
Sealed clinic in Ajuha
- फोटो : KAUSHAMBI
अजुहा में सील की गई क्लीनिक
टीम को संचालक नहीं दिखा सका रजिस्ट्रेशन नंबर
अजुहा। कस्बे में संचालित एक क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन के खुली थी और वहां गंदगी के बीच मरीजों का इलाज किया जा रहा था। बॉयोवेस्ट निस्तारण की भी व्यवस्था नहीं थी। संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
सब्जी मंडी में डॉ. अनूप विश्वकर्मा और उनके भाई अरुण कुमार विश्वकर्मा क्लीनिक चलाते हैं। पिछले दिनों किसी ने क्लीनिक के अवैध तरीके से संचालित किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई थी। इसे लेकर झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान के नोडल अफसर डॉ. हिंदमणि ने अपनी टीम के साथ क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान डॉ. अनूप विश्वकर्मा क्लीनिक में मरीजों का इलाज करते मिले। क्लीनिक में गंदगी का अंबार था। बताया जाता है कि संचालक क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सका। इस पर सील कर संचालक को जवाब के देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉ. संजय कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।