{"_id":"64c958b31c7594f34b04ee94","slug":"scheduled-caste-woman-was-beaten-up-when-she-refused-to-sweep-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-1769-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: झाड़ू-पोछा से इन्कार किया तो अनुसूचित जाति की महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: झाड़ू-पोछा से इन्कार किया तो अनुसूचित जाति की महिला को पीटा
Wed, 02 Aug 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
टेवां। घर में झाडू-पोछा का काम करने से इन्कार करने पर दबंगों ने एक अनुसूचित जाति की महिला और परिवार के सदस्यों को पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बरैसा गांव की धनिया देवी पत्नी संतोष ने बताया कि सोमवार रात गांव के रमाकांत तिवारी उसके यहां पहुंचे और घर में झाड़ू-पोछा लगाने की बात कहने लगे। धनिया ने यह काम करने से इन्कार किया तो रमाकांत तिवारी, अवधेश मिश्रा, चंद्रशेखर, मोहित मिश्रा, मोनू तिवारी, सोनू तिवारी सुरेश मिश्रा ने उसके घर पर धावा बोल दिया। उसे जमकर पीटा। परिवार के कुछ सदस्य रोकने लगे तो उन्हें पीटा। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालियां दीं।
शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। दूसरे पक्ष ने भी पीड़ित परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। क्रॉस मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अभिषेक सिंह, सीओ सिटी