फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sbi not opening the account of people

एसबीआई चायल में ग्राहकों का नहीं खुल रहा खाता

Thu, 29 Aug 2019 06:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
sbi not opening the account of people
एसबीआई चायल में ग्राहकों का नहीं खुल रहा खाता
विज्ञापन

स्टाफ की कमी का हवाला दे रहे बैंक अफसर, ग्रामीणों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) चायल में तैनात कर्मचारियों की मनमानी के कारण ग्राहकों में रोष है। उपभोक्ताओं का खाता नहीं खोला जा रहा। बैंक अफसर स्टाफ की कमी बताकर बहाना बना रहे हैं। इसे लेकर लोगों में रोष है।

भारतीय स्टेट बैंक की चायल शाखा में पिछले दो महीनों से कुल दो ही स्टाफ मौजूद हैं। जिसमें एक तो शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार व दूसरा खजांची वीरेंद्र पांडेय है। स्टाफ की कमी से यहां आने वाले आम ग्राहकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। फरीदपुर गांव निवासी शिवमोहन व अमवां के सुशील कुमार ने बताया कि वो सोमवार को बैंक में नया खाता खुलवाने आये थे। बैंक मैनेजर ने उन्हें स्टाफ नहीं होने की बात कह कर लौटा दिया। इसी तरह सुधवर की कलावती व चायल कस्बे की माया देवी ने बताया कि उनका खाता बंद हो गया था। जिसकी केवाईसी जमा करनी है। मगर बैंक वालों ने मना कर दिया। दरअसल बैंक में अकाउंटेंट रहे संदीप कुमार बीते 31 जून को रिटायर हो गए व यहां की असिस्टेंट मैनेजर सुप्रिया सैनी का जुलाई में ट्रांसफर हो गया है। उनकी जगह नए स्टाफ की तैनाती अब तक नही हो पाई है। वर्तमान में बैंक में सिर्फ दो ही स्टाफ बचे हैं। जिस कारण ग्राहकों को समस्या झेलनी पड़ रही है। बैंक के दो काउंटर को छोड़कर सभी काउंटर पर प्राइवेट लोगों के द्वारा कार्य कराया जाता है। जो प्राइवेट स्टाफ हैं वो अप्रशिक्षित हैं। जिससे बैंक का कोई भी कार्य सही ढंग से नही होता है। ग्राहकों को काफी परेशान किया जा रहा है। मामले में शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार का कहना है स्टाफ न होने के कारण ग्राहकों को समस्या हो रही है। उच्चाधिकारियों को इस बाबत पत्र लिखा गया है। जल्द ही बैंक में नई नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed