{"_id":"64c807d764aaec057907df14","slug":"sapna-in-essay-prince-in-speech-and-kritika-top-in-poster-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-1721-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: निबंध में सपना, भाषण में प्रिंस और पोस्टर में कृतिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: निबंध में सपना, भाषण में प्रिंस और पोस्टर में कृतिका अव्वल
Tue, 01 Aug 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। राजकीय महामाया डिग्री कॉलेज ओसा में सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन हुआ। इसी बीच पखवाड़े भर तक चली विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि महाविद्यालय की सड़क सुरक्षा समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर/रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में पखवाड़े भर तक विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं हुईं। सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े के समापन पर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि जीवन अनमोल है, यह समझते हुए हम सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर प्राचार्य ने निबंध प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर रही सपना देवी, दिव्यानी देवी व पूजा देवी को पुरस्कृत किया। भाषण में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे प्रिंस कुमार, अनिकेत सिंह व गौरव मिश्रा को व कृतिका पांडेय, गुंजन देवी और अभिलाषा तिवारी को पोस्टर प्रतियोगिता में स्थान बनाने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डाॅ. अनिल कुमार, डाॅ. नीलम वाजपेई, डॉ. पवन कुमार, डाॅ. रीता दयाल, डाॅ. रमेश चंद्र, रीता दयाल एवं डाॅ. पवन कुमार मौजूद रहे।