फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ruckus on labor misconduct

श्रमिक से बदसलूकी पर हंगामा

Mon, 15 Jul 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ruckus on labor misconduct
मजदूर से बदसलूकी को लेकर बवाल
विज्ञापन

-पूरबशरीरा गांव में मजदूरों से बदसलूकी करने को लेकर हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। इलाके के पूरबशरीरा गांव में रविवार की शाम जमकर बवाल हुआ। मजदूर से बदसलूकी को लेकर गांव में पुलिस के सामने पथराव हुआ। फायरिंग भी की गई। पथराव में चार लोग जख्मी भी हो गए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस, पीएसी तैनात कर दी गई है।

पूरबसरावां निवासी मुन्नी लाल शुक्ला खेतिहर किसान है। बताया जा रहा है कि खेतों में धान की रोपाई के लिए मजदूरों को सहेजन 12 जुलाई को वह गांव की ही दलित बस्ती गया था। सहेजन के बावजूद मजदूर खेत नहीं पहुंचे। इससे भन्नाया मुन्नीलाल शनिवार को फिर दलित बस्ती पहुंचा और मजदूरों को भला-बुरा कहकर चला आया। बस्ती में घर पर सिर्फ महिलाएं थी, इसीलिए किसी ने कोई विरोध नहीं किया। पर, शाम को जब मजदूर अपने-अपने घर पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इससे नाराज मजदूर मुन्नीलाल से दो-दो हाथ करने की योजना में लग गए। माहौल भांप मुन्नीलाल रविवार को पूरे दिन घर से नहीं निकला। देर शाम तकरीबन सात बजे किसी काम से बाहर निकलते ही मजदूरों ने उसे दौड़ाया तो वह भागकर अपने घर में घुस गया। साथ ही मोबाइल पर घटना की जानकारी डायल-100 व थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक दोनों पक्षों से पथराव शुरू हो गया था। माहौल बिगड़ता देख सूचना अफसरों को दी गई। इसके बाद सीओ सिटी महेवाघाट थाने की फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच किसी ने फायर भी किया। तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद फोर्स ने किसी तरह से स्थिति पर काबू पाया। पथराव में एक पक्ष से दरबारी लाल सरोज व दूसरे तरफ से नीरज शुक्ला, भुल्लू शुक्ला और मुन्नीलानल जख्मी हो गए। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर गांव में तनाव है। एहितियात के तौर पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ सिटी ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दिया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed