फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   RPF Jawan died in rail accident

खुदकुशी करने जा रही महिला को बचाने में आरपीएफ जवान की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 04 Mar 2021 02:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
RPF Jawan died in rail accident
RPF Jawan died in rail accident - फोटो : KAUSHAMBI
भरवारी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात आरपीएफ जवान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जाता है कि मथुरा एक्सप्रेस के सामने एक महिला छलांग लगाने जा रही थी कि यह देख आरपीएफ जवान उसे बचाने के लिए दौड़ा और खुद ही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में महिला को भी चोटें आई हैं। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भरवारी रेलवे स्टेशन में देवरिया के खुखुंदू थानांतर्गत मिश्र का पुरवा मजरा परसिया निवासी ज्ञान सिंह (42) तैनात था। मंगलवार रात उसकी ड्यूटी स्टेशन पर ही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 11.45 बजे प्रयागराज से जयपुर जाने वाली मथुरा एक्सप्रेस आ रही थी। इस बीच ज्ञानसिंह की नजर ट्रैक पर घूम रही एक 35 वर्षीय महिला पर पड़ी। लोकोपॉयलट बार-बार हार्न बजा रहा था, मगर महिला वहां से नहीं हट रही थी। यह देख जवान ज्ञानसिंह तत्काल महिला की ओर दौड़ा और उसे पीछे की ओर धकेल दिया इतने में वह खुद ही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में ज्ञानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, जिस महिला की ज्ञान सिंह ने जान बचाई उसकी पहचान मिर्जापुर जिले की निर्मला (35) के रूप में हुई है। हादसे में निर्मला के पैर में गंभीर चोट आई है। हादसे की जानकारी पर पहुंचे रेलकर्मियों ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आरपीएफ व स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने ज्ञानसिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन के कर्मचारी से महिला की थी नजदीकी
भरवारी। जिस निर्मला की जान बचाने में ज्ञानसिंह की जान गई है, उसके बाबत पता चला है कि वह दो दिन पहले भरवारी आई थी। भरवारी रेलवे स्टेशन में चल रहे मरम्मत के कार्य में एक कर्मचारी काम कर रहा है। चर्चा रही कि महिला से उसके करीबी रिश्ते हैं। पिछले दिनों कर्मचारी की शादी हो गई। इसी बात को लेकर महिला भरवारी आ धमकी थी। दुर्घटना के बाद से उक्त कर्मचारी मौके से भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानचंद्र की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम
भरवारी। आरपीएफ कर्मचारी ज्ञानचंद्र भरवारी रेलवे स्टेशन के समीप ही किराए का कमरा लेकर अपनी पत्नी चुन्नीदेवी व दो बच्चों के साथ रहता था। हादसे की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed