फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Roshni became the first player from the district to participate in the national kabaddi competition.

Kaushambi News: रोशनी बनी कबड्डी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाली जिले की पहली खिलाड़ी

Tue, 09 Dec 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 09 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Roshni became the first player from the district to participate in the national kabaddi competition.
रोशनी, कबड्डी ​खिलाड़ी। - फोटो : samvad
मंझनपुर। जिले के खेल इतिहास में रोशनी सोनकर ने अपना परचम लहराया है। सब जूनियर वर्ग में जिले की वह पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेला है। इन्होंने खेल का अभ्यास बीकेडी स्पोर्ट्स अकादमी चायल से किया है। फिलहाल रोशनी कक्षा नौवीं की छात्रा हैं और चायल कस्बे में एक विद्यालय में इनकी पढ़ाई हो रही है। चायल कस्बा निवासी संतोष कुमार सोनकर सब्जियों को खरीदने और बेचने का कम करते हैं। इनकी बेटी रोशनी सोनकर पढ़ाई के साथ ही रोशनी खेल के प्रति लगाव रखतीं है। इन्होंने चायल की एक स्पोर्टस अकादमी से खेल का अभ्यास किया है। बीते दिनों पंजाब में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में इन्होंने प्रदेश टीम की ओर से प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

हालांकि, इनकी टीम को सफलता नहीं मिली। लेकिन, सब जूनियर वर्ग की खिलाड़ी रोशनी जिले से राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं हैं। रोशनी की मानें तो इनके परिवार के लोगों ने सहयोग किया। इसके दम पर ही वह खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ी। इनका प्रयास है कि कबड्डी के क्षेत्र में वह जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें। कौशाम्बी कबड्डी एसोसिएशन की अध्यक्ष स्वधा द्विवेदी ने बताया कि रोशनी की खेल क्षमता बेहतर है। इसके दम पर ही यह पहली बालिका खिलाड़ी बनी है जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। इनके प्रयास से अकादमी का नाम रोशन हुआ है। वहीं, जिला क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि वह खेल के क्षेत्र से जुड़े खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed