{"_id":"5e0656e88ebc3e8791705710","slug":"role-of-roads-in-development-works-awadharani-kaushambi-news-ald2641315148","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में सड़कों की भूमिका अहम : अवधरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में सड़कों की भूमिका अहम : अवधरानी
विज्ञापन
Role of roads in development works: Awadharani
- फोटो : KAUSHAMBI
विकास कार्यों में सड़कों की भूमिका अहम : अवधरानी
1.40 करोड़ की 25 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अवधरानी ने एक करोड़ 40 लाख की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सिराथू स्थित डाक बंगला में फर्नीचर एव अन्य कार्य, सिराथू स्थित नवीन गेस्ट हाउस में मरम्मत एवं बाउंड्रीवाल, पेंटिंग कार्य, नरसिंहपुर कछुआ से गढ़ी संपर्क मार्ग का नवीनीकरण आदि हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जनपद के विकास में सड़कों की भूमिका मुख्य होती है। इसी के तहत सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी रणमत सिह, अभियंता अखिलेश्वर मल्ल, अवर अभियंता मनीष कुमार एवं हिमांशु सिंह यादव जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह, सदस्य अश्वनी द्विवेदी, विमल गुप्ता, एसपी सिंह, हिमांशु जायसवाल, अरुण सिंह, विवेक केसरवानी, राजीव रैना, शिवरतन सिंह, आशुतोष सिंह,चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद रहे।