फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rojgar sevak

मांगों को लेकर लक्ष्मण मेला मैदान में गरजेंगे रोजगार सेवक

Mon, 20 Jun 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 20 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
rojgar sevak
other
प्रदेश सरकार के खिलाफ सोमवार को रोजगार सेवकोें ने अपनी मांगों को लेकर मंझनपुर के ब्लॉक परिसर में बैठक की। बैठक के माध्यम से संगठन के लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में महा आंदोलन की रणनीति तैयार की। बैठक के दौरान रोजगार सेवकाें ने सरकार को इस दोहरी नीति की घोर निंदा की।
विज्ञापन


मांगों को लेकर रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक मंझनपुर के ब्लॉक परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष राजबीर ने कहा कि राज्य सरकार रोजगार सेवकों पर दोहरी नीति का इस्तेमाल कर रही है और आपस में फूट डालने का काम कर रही है। जिसकी रोजगार सेवकों ने निंदा की है। रोजगार सेवकों का कहना है कि सरकार ने रोजगार सेवकों के मानदेय केलिए शिक्षामित्रों की तर्ज पर प्रस्ताव किया था लेकिन अब प्रस्ताव में बदलाव करते हुए 9000 प्रतिमाह का नया प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिसको लेकर रोजगार सेवकों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इसी बात को लेकर रोजगार सेवकों ने 23 जून को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में अनिश्चित कालीन धरना करने का एलान किया है और कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिसमें अध्यक्ष राजबीर ने जिले के समस्त रोजगार सेवकों से इस आंदोलन में भारी संख्या में भागीदारी लेने का आह्वान किया है। इस अवसर पर शहनाज रिजवी, विकास जायसवाल, नरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, उदयभान सिंह यादव, मुशरीन फात्मा, सालेब खातून, अनिल कुमार, शिव शंकर, इंद्रजीत, मोहम्मद खुर्शीद आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed