फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Roadways bus operations stopped in martyr Durjay's village Katri

Kaushambi News: शहीद दुरजय के गांव कटरी में रोडवेज बसों का संचालन बंद

Sun, 08 Jun 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 08 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus operations stopped in martyr Durjay's village Katri
महेवाघाट। भारत-पाक युद्ध में शहीद सैनिक दुरजय सिंह के गांव कटरी को परिवहन विभाग भूल गया है। शहीद सैनिक की स्मृति में बनाई गई सड़क पर चलने वाली तीन रोडवेज बसें एक-एक करके बंद की जा चुकी हैं। ऐसे में तराई क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांव के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सरसवां ब्लाॅक क्षेत्र के कटरी गांव में जन्मे दुरजय सिंह 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। शहीद सैनिक की स्मृति में पश्चिमशरीरा से कटरी गांव तक दस किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण कराया गया था। साथ ही इस मार्ग पर एक रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया। बस रात में वापस आकर कटरी गांव में ही रुकती थी।
विज्ञापन

सन 1996 में सदर विधानसभा से निर्वाचित हुए तत्कालीन परिवहन मंत्री आरके चौधरी ने इस मार्ग पर तीन रोडवेज बसों का संचालन शुरू करवाया था। करीब दो साल तक तीनों बसें कटरी गांव से लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के लिए संचालित की गईं। लेकिन, सन 1998 के बाद एक-एक करके तीनों बसों का संचालन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका खामियाजा कटरी के साथ ही गनेशपुर, बेलहा का पूरा, लोहारी, डेढ़ावल, बड़हरी, भगवतपुर, छब्बू का पुरवा, चांदेराई, बाकरगंज, सम्मन टिकरा और घासीपुर आदि गांवों के हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए दूर-दूर तक कोई सरकारी सुविधा नहीं है। जनप्रतिनिधियों ने भी कभी कोई प्रयास नहीं किया।
पक्की सड़क बनने और बस चलने से इलाके के लोगों को आवागमन में बहुत सहूलियत मिली थी। 27 साल से बस बंद होने के बाद अब आवागमन के लिए कोई सरकारी सुविधा नहीं है। इससे काफी परेशानी हो रही है।--संतोष सिंह, कटरी
तीन बसें संचालित होने से इलाके के व्यापारियों, किसानों और छात्रों को आवागमन करने में काफी सहूलियत मिल रही थी। इलाकाई विधायक और तत्कालीन परिवहन मंत्री आरके चौधरी के पद से हटते ही बसों का संचालन बंद होने से आवागमन के लिए परेशानी हो रही है। -अशोक मिश्रा, कटरी

मंझनपुर डिपो के एआरएम से मामले की रिपोर्ट लेकर जनहित को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। शासन की मंशा के अनुसार जनता को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।--रवींद्र सिंह, आरएम, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed