{"_id":"69b1cf9e9c9930345a0654b5","slug":"roads-in-eight-blocks-will-be-illuminated-with-an-investment-of-rs-310-crore-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-137863-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आठ ब्लॉक में 3.10 करोड़ से रोशन होंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आठ ब्लॉक में 3.10 करोड़ से रोशन होंगी सड़कें
Thu, 12 Mar 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
जिले के गांवोंऔर कस्बों के प्रमुख सड़कें जल्द ही लाइट से रोशन होंगी। इसके लिए जिला पंचायत ने करीब 3.10 करोड़ से 203 सेमी हाईमास्ट लाइटें लगाने का निर्णय लिया। जिला पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना पूरी होने के बाद लोगों को रात के समय बेहतर रोशनी में सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
जिला पंचायत की इस योजना के तहत जिले के सभी आठ ब्लॉकों में सेमी हाईमास्ट लाइट स्थापित की जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में शहर जैसी रोशनी के लिए ये लाइट मुख्य चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख सड़कों के किनारे लगाई जाएंगी।
योजना के अनुसार सबसे अधिक 51 सेमी हाईमास्ट लाइट सरसवां ब्लॉक में लगाई जाएंगी। इसके अलावा मंझनपुर ब्लॉक में 33, कौशाम्बी में 42 और नेवादा में 37 लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं चायल, मूरतगंज, कड़ा और सिराथू ब्लॉकों में 10-10 सेमी हाईमास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
सेमी हाईमास्ट की स्थापना के बाद बाजारों, बस स्टॉप, पंचायत भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी रहने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
जिला पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और सार्वजनिक स्थलों को रोशन करना है, ताकि आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके।