फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Road widening will be triggered by beating, bypass

 सड़क चौड़ीकरण ने बढ़ाई धड़कन, बाईपास से बनेगी बात

Sat, 27 Apr 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Road widening will be triggered by beating, bypass
Road
 करारी कस्बे से शाहपुर गांव तक की सड़क का चौड़ीकरण होना है। अभी यह सड़क 3.75 मीटर की है। अब यह सड़क सात मीटर चौड़ी बनाई जानी है। निर्माण के लिए बजट चार महीने पहले ही स्वीकृत हो चुका है। पश्चिमशरीरा से शाहपुर तक सड़क का चौड़ीकरण हो चुका है। बाकी जगहों पर काम चल रहा है। हालांकि अभी मकानों को कहीं भी गिराया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


खाली जगहों पर ही सड़क चौड़ी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ध्रुवेंद्र भूषण ने बताया कि दोनों तरफ पटरी से सवा चार-चार फीट की परिधि में बने मकान ढहाए जाएंगे। घर गिरने को लेकर करारी के नागरिक सहमे हुए हैं। ध्वस्तीकरण हुआ तो कस्बे के तकरीबन 100 मकान गिरेंगे।
विज्ञापन


कइयों के पास सिर छिपाने की भी जगह नहीं बचेगी। करारी वालों के लिए सड़क चौड़ीकरण इस वक्त की सबसे बड़ी समस्या है। शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे पर नगरवासियों से बात की तोसभी का एक ही कहना था कि बाईपास बना दिया जाए। इससेे किसी का कोई नुकसान नहीं होगा। कई परिवार बेघर होने से बच जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास का विकल्प है तो नागरिकों को परेशानी में डालना ठीक नहीं है। पीडब्ल्यूडी को चाहिए कि बाईपास का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे। लोगों की समस्या से सरकार को अवगत कराया जाए, ऐसा नहीं है कि लखनऊ में बैठे अधिकारी विचार नहीं करेंगे।  संजय केसरवानी


चौड़ीकरण के बाद लोगों के घरों की कीमत बढ़ जाएगी, यह बात बिल्कुल सही है। मगर जिनके पास सिर छिपाने की जगह नहीं बचेगी, उनका क्या होगा। या तो बाईपास बनाया जाए या फिर मुआवजा दिया जाए। जगदीश केसरवानी

ध्वस्तीकरण हुआ तो कई लोगों के मकान खंडहर हो जाएंगे। कुछ ऐसे भी परिवार हैं, जिनके पास दो जून की रोटी तक का संकट है। वह अपने घर को फिर से कैसे ठीक कराएंगे। शासन को पहले इस पर विचार करना होगा। इसके बाद आगे कोई काम करना होगा।  पंकज शर्मा

किसी भी कीमत पर मकानों का ध्वस्तीकरण नहीं होने दिया जाएगा। इसका हर स्तर पर विरोध होगा। जरूरत पड़ी तो कलक्ट्रेट से लेकर विधानसभा तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। नागरिकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।  इम्तियाज सल्मानी-सभासद


बाईपास का विकल्प है तो सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग के अफसरों से बातचीत की जाएगी। लोगों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जरूरत पड़ी तो शासन स्तर पर पैरवी की जाएगी।  लाल बहादुर,  विधायक, मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed