{"_id":"576449d44f1c1b872011b7b0","slug":"road-capture","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में की तोड़फोड़, सुबह सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में की तोड़फोड़, सुबह सड़क पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांजा उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार की रात चंद्रसेन गांव के उपभोक्ताओं ने जमकर गदर काटा। तोड़फोड़ होता देख उपकेंद्र के कर्मी मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद शुक्रवार की सुबह गांजा गांव के उपभोक्ताओं ने इलाहाबाद मंझनपुर सड़क जाम कर दिया। जानकारी एसओ पिपरी को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
मनौरी पावर हाउस से गांजा उपकेंद्र को गई 11 हजार वोल्ट की लाइन सप्ताह भर पहले आंधी में टूट गई थी। इसके बाद से गांजा उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही है। मामले में इलाकाई उपभोक्ताओं ने कई बार जेई शिवबाबू निषाद से शिकायत की। पर सप्ताह भर का समय बीतने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली के अभाव में भीषण गर्मी से इलाके के उपभोक्ता बिलबिला उठे। जब रहा नहीं गया तो चंद्रसेन गांव के उपभोक्ता बृहस्पतिवार की रात उपकेंद्र पर पहुंचे।
उनके आक्रोश को देख उपकेंद्र के कर्मी मौके से नदारद हो गए। किसी के न मिलने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा उपकेंद्र के गेट, खिड़की और दरवाजे पर फूटा। तोड़फोड़ करने के बाद उपभोक्ता वापस चले गए। इसके बाद शुक्रवार की सुबह गांजा गांव के उपभोक्ता सड़क पर उतरे। आदित्य सिंह, राजेंश्वर सिंह, साहिल सिंह, सौरभ सिंह, राधेश्याम, मंजीत कुमार के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने कादिलपुर गांव के सामने इलाहाबाद-मंझनपुर सड़क जाम कर दिया। इसकी जानकारी एसओ पिपरी महेंद्र सिंह देव को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। उपभोक्ताओं को समस्या को देख उन्होंने जेई से वार्ता किया। 24 घंटे में आपूर्ति बहाली के आश्वासन पर उपभोक्ताओं ने जाम समाप्त कर दिया।