फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Report of gang rape registered after seven months on court order

कोर्ट के आदेश पर सात महीने बाद दर्ज हुई सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

Thu, 26 Sep 2019 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Report of gang rape registered after seven months on court order
कोर्ट के आदेश पर सात महीने बाद दर्ज हुई सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन

करारी इलाके के एक गांव में 20 फरवरी को हुई थी घटना
मंझनपुर। विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के एक मामले में मंगलवार को सात महीने बाद करारी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। अदालत के निर्देश पर रिपोर्ट लिखने के बाद घटना की नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है।

करारी इलाके की एक महिला ने बताया कि 20 फरवरी 2019 को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस के छह लोग दीवार फांदकर भीतर घुस आए। कनपटी पर तमंचा सटाकर युवकों ने दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की मानें तो घटना की शिकायत तभी उसने स्थानीय पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। मंगलवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में करारी कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed