फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Relief came with the start of direct roadways bus service to Varanasi

Kaushambi News: वाराणसी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू होने से मिली राहत

Mon, 13 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 13 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Relief came with the start of direct roadways bus service to Varanasi
रोडवेज बस। संवाद
महेवाघाट से प्रयागराज और वाराणसी के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई। बसों के नियमित संचालन से लोगों को लंबी दूरी तय करने में आसानी होगी। बस सुबह पांच बजे राजापुर से महेवाघाट, पश्चिमशरीरा, कौशाम्बी और प्रयागराज होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन

अब तक महेवाघाट और पश्चिमशरीरा से वाराणसी के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। ऐसे में यात्रियों को कई बार बस बदलकर सफर करना पड़ता था जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। त्योहारों और विशेष अवसरों पर यह समस्या और अधिक बढ़ जाती थी।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए 16 सितंबर से जनपद चित्रकूट के तुलसी जन्म स्थली राजापुर से सुबह पांच बजे चलती है, जो 5:15 बजे महेवाघाट पहुंचती है। इसके बाद बस बैरमपुर होते हुए सुबह छह बजे पश्चिमशरीरा जाती है। यहां 15 मिनट रुकने के बाद गोराजू, कौशाम्बी, सरायअकिल और प्रयागराज होते हुए सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचती है। वापसी में बस वाराणसी से दोपहर दो बजे चलकर प्रयागराज, पूरामुफ्ती, मूरतगंज, मंझनपुर होकर रात 9:15 बजे महेवाघाट पहुंचेगी। इसके बाद रात 9:30 बजे बस राजापुर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा अधिकांश कारोबार प्रयागराज व वाराणसी से होता है। अभी तक यहां से बस सेवा नहीं थी। ऐसे में निजी वाहन से जाना पड़ता था। अब बस सेवा शुरू हो गई है। सुबह बस मिलने से आगे का सफल आसान हो जाता है। - दिनेश केसरवानी, कपड़ा कारोबारी

-मोबाइल की सामग्री खरीदने के लिए सप्ताह में एक दिन प्रयागराज जाना पड़ता है। बस सेवा शुरू होने से राहत मिलेगी।- आशीष जायसवाल, मोबाइल कारोबारी
सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ के दर्शन करने में दिक्कत नहीं होगी। यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।- गंगाशंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज

रोडवेज बस। संवाद

रोडवेज बस। संवाद

रोडवेज बस। संवाद

रोडवेज बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed